जैसलमेर

जैसलमेर जिले की ‘आधी आबादी’ मजबूत सुरक्षा के पक्ष में

- शिक्षा व चिकित्सा के मुद्दों को भी बताया जरूरी -100 अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं के बीच सर्वे  

less than 1 minute read
Jan 10, 2024
जैसलमेर जिले की ‘आधी आबादी’ मजबूत सुरक्षा के पक्ष में

पाक सीमा से सटे व धोरों के बीच बसे जैसलमेर क्षेत्र की आधी आबादी यानी महिला वर्ग को नई सरकार से सबसे अधिक उम्मीद बेहतर सुरक्षा दिलाने को लेकर है। वैसे तो सुविधाओं के लिहाज से पिछड़ा माने जाने वाले जैसलमेर जिले में महिला शिक्षा की स्थिति भी काफी बेहतर नहीं है। बावजूद इसके जिले की महिलाओं के बच करवाए गए सर्वे में महिला शिक्षा को महिला सुरक्षा के बाद प्राथमिकता में रखा गया है। गौरतलब है कि विगत वर्षो में महिलाओं से जुड़े कई मामले सरहदी जिले में सामने आ चुके हैं। पत्रिका की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाली 100 महिलाओं पर किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। जिले में महिलाओं को नई सरकार से सबसे ज्यादा क्या अपेक्षा है? इस सवाल पर करवाए गए सर्वे में सर्वाधिक 46 प्रतिशत महिलाओं ने महिला सुरक्षा को सबसे जरूरी बताया। सर्वे में 40 प्रतिशत महिलाओं ने महिला शिक्षा को सर्वाधिक जरूरी बताया। इसके अलावा 8 प्रतिशत महिलाओं ने महिलाओं के लिए रोजगार को सर्वाधिक जरूरी बताया, वहीं 6 प्रतिशत महिलाओं का मानाना है कि महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरत बेहतर चिकित्सा की है।यहां हुआ सर्वे

पत्रिका की ओर से निजी, सरकारी, ग्रामीण, शहरी, घरेलू व कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के बीच सर्वे करवाया गया। कुल 100 महिलाओं के बीच हुए सर्वे में मौजदा चिकित्सा व शिक्षा व्यवस्था पर वे संतुष्ट दिखे, लेकिन महिला सुरक्षा को और बेहतर बनाने की जरूरत पर बल दिया।

Published on:
10 Jan 2024 07:32 pm
Also Read
View All