जैसलमेर

सरहदी क्षेत्र में संदिग्ध को पकड़ा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाक सीमा के समीप जिले के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध युवक पकड़ा गया। प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने रोका और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उसे सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। युवक की पहचान अशफाक हुसैन (38) निवासी तेलंगाना के रूप में हुई।
less than 1 minute read
Feb 17, 2026
Feature image

पाक सीमा के समीप जिले के म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध युवक पकड़ा गया। प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में घूमते युवक को स्थानीय ग्रामीणों ने रोका और पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उसे सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। युवक की पहचान अशफाक हुसैन (38) निवासी तेलंगाना के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान युवक के पास भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुए। इन दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिक पहचान की गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गुंजनगढ़ गांव के पास सीमाजन कल्याण समिति के सदस्य भोजराज सिंह और भाखर सिंह ने युवक को खेतों और प्रतिबंधित रेतीले इलाके में घूमते देखा। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पोछीणा स्थित सीसुब चौकी को सूचना दी। सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सीसुब के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि अशफाक हुसैन जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके तक कैसे पहुंचा और क्या उसका कोई स्थानीय संपर्क है या नहीं? सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश का उद्देश्य क्या था।

सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और स्थानीय ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए कहा गया है।

Updated on:
17 Feb 2026 08:41 pm
Published on:
17 Feb 2026 08:40 pm