जैसलमेर

एसयूवी पलटी, पांच घायल

एसयूवी पलटी, पांच घायल

less than 1 minute read
Aug 21, 2021
एसयूवी पलटी, पांच घायल

एसयूवी पलटी, पांच घायल
लाठी. क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर गाय को बचाने के प्रयास में एक एसयूवी पलट गई। जिससे उसमें सवार पांच श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें जोधपुर रैफर किया गया। शुक्रवार रात 10 बजे बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठा निवासी कुछ श्रद्धालु एक एसयूवी से तनोट माता मंदिर के दर्शन कर पुन: लौट रहे थे। इस दौरान गंगाराम की ढाणी के पास एक गाय सड़क पर आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में एसयूवी का संतुलन बिगड़ गया तथा वह पलट गई। जिससे उसमें सवार रामचंद्र (40) पुत्र मोहनलाल, सांवरलाल (40) पुत्र मिश्रीलाल, संतोष (36) पत्नी रामचंद्र, गुड्डी (30) पत्नी सांवरलाल, दीपिका (12) पुत्री सांवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां पास ही होटल पर बैठे खेतसिंह भाटी, अहमतुल्लाहखां, अलीखां सहित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया।

Published on:
21 Aug 2021 08:34 pm
Also Read
View All