जैसलमेर

Video: आकाश में छाई गर्द से पारा गिरा लेकिन उमस ने तड़पाया, अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 45.6 डिग्री तक पहुंचा हुआ था। इस तरह से पारे में एक साथ 4.2 डिग्री की गिरावट आ गई लेकिन इस गिरावट का कोई सकारात्मक असर गर्मी से राहत के रूप में नहीं मिला।
2 min read
May 30, 2026
pokaran news photo
पोकरण कस्बे में शनिवार को तेज आंधी का दौर चला

जैसलमेर में भीषण गर्मी का मौसम नई करवट ले रहा है। इसके तहत शनिवार को आसमान में सुबह से धूल की गर्द छाई रहने से पारे में अच्छी खासी गिरावट आ जाने के बावजूद उमस से भरी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह से सताया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले 45.6 डिग्री तक पहुंचा हुआ था। इस तरह से पारे में एक साथ 4.2 डिग्री की गिरावट आ गई लेकिन इस गिरावट का कोई सकारात्मक असर गर्मी से राहत के रूप में नहीं मिला।

दिनभर उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी ने लोगों को हैरान किए रखा। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, साथ ही हवाओं के चलने से मौसम काफी हद तक सुकूनदायी था। इसके बाद सुबह 10 बजे से हालात प्रतिकूल हो गए। इसमें धूप में भले ही तल्खी न हो लेकिन वातावरण में उमस भरी रही।

तेज आंधी का दौर चला

पोकरण कस्बे में शनिवार को दिनभर की भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद तेज आंधी का दौर चला। उत्तर दिशा से आया रेत का तूफान और बवंडर कुछ ही देर में पूरे कस्बे में छा गया और परमाणु नगरी पोकरण अंधेरे की आगोश में समा गया। कस्बे में शनिवार को सुबह से ही भीषण गर्मी और लू का दौर चल रहा था। साथ ही तेज हवा और आंधी चली। शाम करीब 6.30 बजे उत्तर दिशा से रेत का बवंडर आया और पूरा कस्बा रेत की आगोश में समा गया। करीब 7 बजे तक कस्बा अंधेरे की आगोश में रहा। उसके बाद आंधी का असर कम हुआ। तेज आंधी से साधारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के साथ तेज ठंडी हवा चलने से गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिली।

उपभोक्ताओं को हुआ हजारों रुपए का नुक़सान

लाठी कस्बे में शुक्रवार शाम को रेलवे रोड़ के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे घरों में वोल्टेज बढऩे से बिजली उपकरण जल् ग्ए, जिससे उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का नुक़सान हुआ है। उपभोक्ताओं ने सर्व करवाकर हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। नवातला मोहल्ले के वाशिदों ने बताया कि शुक्रवार को अचानक घरों में तेज धमाका हुआ तो लोग बाहर निकल आए। बाद में घरों के अंदर जाकर देखा तो बल्ब, पंखें, कूलर, फ्रीज, इनर्वटर, मोबाइल चार्जर, मीटर आदि जले मिले।करीब एक दर्जन से अधिक घरों में ज्यादा नुकसान हुआ। गांव के कुतुबुद्दीन, जमालदीन, सुभाष खां, रमेश, हमीद खां, रवि, जगदीश सेन आदि ने बताया कि अचानक घर की बिजली लाइन में जोर धमाका हुआ तो मोबाइल चार्जर फट गए और उससे निकली चिंगारियों से बेड का गद्दा जल गया। घर के अंदर लगाए गए पंखे, इनवर्टर, बिजली बोर्ड आदि जल गए।कुतुबुद्दीन ने बताया कि उनके घरों में लगे पंखें, फ्रिज, मीटर आदि जल गए, वहीं रवि, रमेश व जगदीश अन्य लोगों ने बताया कि उनकी दुकानों में पंखों के साथ इनवर्टर, होम थिएटर, बल्ब , ट्यूबलाइट आदि भी फूंक गए।

Updated on:
30 May 2026 09:38 pm
Published on:
30 May 2026 09:38 pm