गर्मियों में ठंडी हवाओं के लिए पहचाने जाने वाले जैसलमेर का मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा। मार्च के पहले पखवाड़े में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं।
गर्मियों में ठंडी हवाओं के लिए पहचाने जाने वाले जैसलमेर का मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा। मार्च के पहले पखवाड़े में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसके 38 से 40 डिग्री तक जाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल मई-जून में तापमान 49-50 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो जैसलमेर के लिए नई चुनौती बन सकता है।
1 मार्च: अधिकतम 29.7, न्यूनतम 17.8
2 मार्च: अधिकतम 31.2 न्यूनतम 16.9
3 मार्च: अधिकतम 34.5 न्यूनतम 14.6
4 मार्च: अधिकतम 26.5, न्यूनतम 14.5
5 मार्च: अधिकतम 30.5 न्यूनतम 11.4
6 मार्च: अधिकतम 34.5 न्यूनतम 14.6
7 मार्च: अधिकतम 34.9 न्यूनतम 17.6
8 मार्च: अधिकतम 36.0 न्यूनतम 18.5
9 मार्च: अधिकतम 37.4 न्यूनतम 17.3