2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर : सम क्षेत्र में शुद्ध आहार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सम क्षेत्र में होटलों और रिसोर्ट्स पर निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सम क्षेत्र में होटलों और रिसोर्ट्स पर निरीक्षण किया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार गत तीन दिनों में सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान पनीर, दही, तेल, मावा, ग्रेवी और घी सहित कुल 15 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। निरामय राजस्थान कार्यक्रम के तहत खाद्य सामग्री के निर्माण, विक्रय और भंडारण में शुद्धता बनाए रखने तथा संस्थानों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान खराब अवस्था में पाई गई चावल, दाल बाटी सहित अन्य खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए जोधपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जैसलमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग