जैसलमेर

Video: नहर में डूबी दूसरी बालिका का भी मिला शव

नहर में डूबी दूसरी बालिका का भी मिला शव

less than 1 minute read
Jul 09, 2021
Video: नहर में डूबी दूसरी बालिका का भी मिला शव

मोहनगढ़. नहर में डूबी दूसरी बालिका का शव भी गुरुवार को निकाल लिया गया। नहरी क्षेत्र में जीरो आरडी के पास इंदिरा गांधी नहर की मुख्य नहर की 1456 आरडी पर नहर पानी पीने उतरी दो बालिकाएं बुधवार की दोपहर को नहर में डूब गई थी। जिसमें एक बालिका का शव ग्रामीणों के सहयोग से नहर से निकाल दिया था। दूसरी बालिका को ढ़ूंढऩे के लिए काफी प्रयास किए गए। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणोंए जैसलमेर से आई आपदा बचाव दल के सदस्यों द्वारा नहर में तलाशी की गई। देर शाम तक बालिका शव बरामद नहीं हो पाया था, वहीं गुरूवार की सुबह नहर में ही बालिका का शव जीरो आरडी हेड से लगभग 25-30 मीटर पहले पानी के ऊपर आ गया। तब ग्रामीणों के सहयोग से बालिका के शव को बाहर निकाला गया।
जोधपुर से पहुंची एसडीआरएफ की टीम
बुधवार को दो बालिकाएं फातमा (10) व आसमा (11) नहर में पानी पीने के उतरने के दौरान रहर में डूब गई थी। आसमा का शव ग्रामीणों ने नहर से निकाल लिया था। पुलिस की ओर से कागजी कार्यवाही कर उसी समय परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया था। बुधवार को देर शाम तक नहर से दूसरी बालिका फातमा का शव बरामद नहीं हो पाया था। इस दौरान मौके पर नाचना वृत्ताधिकारी हुकमाराम विश्नोई, एसडीएम जैसलमेर रमेश सीरवी पुनाडिय़ा, तहसीलदार जैसलमेर पुष्पेन्द्र पांचल, उपनिरीक्षक अशोक कुमार मौजूद रहे। दूसरी बालिका की तलाश के लिए जोधपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गुरूवार की सुबह मोहनगढ़ पहुंची। लगभग छ: बजे के करीब एसडीआरएफ की टीमए प्रषासनिक व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने में पानी के ऊपर आए बालिका के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के पहुंचने पर आवश्यक कार्यवाही कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

Published on:
09 Jul 2021 01:15 pm
Also Read
View All