जैसलमेर

थल सेना प्रमुख ने लिया जायजा

-पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में तैयारियों और अत्याधुनिक हथियारों की ली जानकारी

less than 1 minute read
Jul 15, 2021
थल सेना प्रमुख ने लिया जायजा

जैसलमेर. थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को सीमावर्ती जैसलमेर के अहम दौरे पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक थल सेनाध्यक्ष ने सेना के प्रमुख दस्तों की तैयारियों को देखा और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। पाक के साथ मौजूदा हालातों और सेना की दृष्टि से जनरल नरवणे का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया। वहां अल्ट्रा लाइट होवित्जर गन, एम-777, बोफोर्स, धनुष तोपों सहित युद्ध हथियारों की ताकत व तकनीक की क्षमता को देखा।इस दौरान सेना के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले की पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्ध हथियारों की क्षमता को आंकलन करने के लिए परीक्षण किया जाता है, साथ ही सैन्याभ्यास के लिहाज से भी यह फायरिंग रेंज महत्वपूर्ण मानी जाती है। पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में तैयारियों और अत्याधुनिक हथियारों की जानकारी भी ली ।

Published on:
15 Jul 2021 11:24 pm
Also Read
View All