जैसलमेर

बदलने लगी शहर की फिजा, सौंपे व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व

बदलने लगी शहर की फिजा, सौंपे व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व

2 min read
Feb 23, 2021
बदलने लगी शहर की फिजा, सौंपे व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व

जैसलमेर. जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले मरु महोत्सव के आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस बारे में जिला कलक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी किए हैंं। जिला कलक्टर आशीष मोदी जारी अलग-अलग आदेशों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनसे संबंधित प्रबंध बेहतर ढंग से पूर्ण करें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधीक्षण अभियंता को मरु महोत्सव के दौरान सभी कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छ जल से भरवाकर पानी के पर्याप्त टैंकर्स की व्यवस्था करनेए पर्यटकों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से करने तथा नगर में पाइप लाइनों के लिकेज को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मरु महोत्सव के दौरान समस्त कार्यक्रम स्थलों पर मोबाइल चिकित्सा टीम मय स्टाफ तथा आवश्यक उपचार सामग्री के साथ स्टेज के पास उपलब्ध कराने, सभी कार्यक्रम में स्थलों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को मरु महोत्सव के दौरान विशिष्ट महानुभावों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए डाक बंगले में आवास सम्बन्धी सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ ही मेला अवधि के तीनों दिन तकनीकी अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन करने के साथ ही शहर में सभी सड़क मार्गो की आवश्यक मरम्मत करवाने, यातायात संकेत पट्ट लगाये जाने, मंच निर्माण, सभी कार्यक्रम स्थलों पर बैठक व्यवस्था के लिए टेंट लगाने एवं बेरिकेटिंग करने, खाभा फोर्ट डाईवर्जन के लिए साईनेज लगवाने, जैसलमेर से एयरपोर्ट जाने वाले सड़क मार्ग को मरु महोत्सव पूर्व सही करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक जैसलमेर को मरु महोत्सव के दौरान सभी प्रमुख मार्गो, चौराहों पर, सम सेण्ड ड्यून्स की ओर जाने वाले मार्गो पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था तथा विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पार्किग व्यवस्था सुचारू करवाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग को 27 फरवरी को खाभा फोर्ट पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से सम्पादित करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। नगरपरिषद जैसलमेर के आयुक्त को मेले के दौरान पूरे शहर की बेहतर ढंग से साफ सफाई करवानेए दुर्ग पर स्थित सभी फ्लड लाइट्स की मरम्मत कार्य करवाकर सभी लाईटों को चालू करवाने, शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख पर्यटन स्थलोंए स्मारकों एवं मुख्य द्वारों पर रंगीन रोशनी की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का समय रहते निर्वहन करने के लिए कहा। नगर विकास न्यास के सचिव को सम सेड ड्यून्स पर स्वागत द्वार बनाने, शोभा यात्रा मार्ग का सौन्दर्यकरण कार्य करवाने, मरु महोत्सव के उद्घाटन के लिए गोल्डन बैलून की व्यवस्था सुनिश्चित करने, दीपदान के लिए दीपकों की व्यवस्था उपलब्ध करवाने तथा गड़ीसर सरोवर, खुहड़ी व सम सेंड ड्यून्स पर आतिशबाजी कार्य करवाये जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम को शहर में तथा सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुव्यवस्थित ढंग से करवाए जाने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

Published on:
23 Feb 2021 08:12 pm
Also Read
View All