जैसलमेर

पहली आंधी व बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, गिरे 100 पोल व तारें

पोकरण कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चला। हालांकि अभी तक मानसून आया नहीं है, लेकिन मानसून से पूर्व हुई पहली बारिश ने ही बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। डिस्कॉम पोकरण सहायक अभियंता क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज आंधी के कारण करीब 100 विद्युत पोल टूटकर धराशायी हो गए।

less than 1 minute read
Jun 08, 2024

पोकरण कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चला। हालांकि अभी तक मानसून आया नहीं है, लेकिन मानसून से पूर्व हुई पहली बारिश ने ही बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। डिस्कॉम पोकरण सहायक अभियंता क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज आंधी के कारण करीब 100 विद्युत पोल टूटकर धराशायी हो गए। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ा गई। गत दो दिनों से क्षेत्र में मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। शुक्रवार को तड़के तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। इसके बाद शुक्रवार की देर रात फिर तेज आंधी का दौर चला। रात में चली आंधी की गति व दबाव भी अधिक था। तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर विद्युत पोल, पेड़, पौधे, छप्पर, टिनशेड आदि टूटकर धराशायी हो गए। सबसे अधिक नुकसान डिस्कॉम को हुआ है। पोकरण क्षेत्र में करीब 100 विद्युत पोल टूट और तारें टूट गई। जिससे डिस्कॉम को करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कस्बे में भी कई जगहों पर विद्युत तारें टूट गई। कस्बे में शुक्रवार की रात आंधी के साथ विद्युत आपूर्ति बंद हो गई और इसके बाद पूरी रात विद्युत की आवाजाही व आंखमिचौनी चलती रही। जिसके कारण आमजन को परेशानी हुई। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युत पोल टूट जाने के कारण कई गांवों व ढाणियों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिसे शनिवार को दोपहर तक ठीक किया गया। क्षेत्र के डिडाणिया गांव में शनिवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई। पहली आंधी व बारिश से बिगड़ी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के कारण आमजन को परेशानी हुई। जबकि अभी तक आंधियों का सीजन व मानसून की बारिश का दौर अब शुरू होगा।

Published on:
08 Jun 2024 09:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर