जैसलमेर

संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा, मजबूत बनाने का दिलाया संकल्प

संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा, मजबूत बनाने का दिलाया संकल्प

less than 1 minute read
Jul 09, 2021
संगठन के मुद्दों पर हुई चर्चा, मजबूत बनाने का दिलाया संकल्प

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार शाम राजमथाई क्षेत्र के सुभाषनगर गांव का दौरा कर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा संगठन के मुद्दों पर चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला महामंत्री सुशील व्यास व सवाईसिंह गोगली बुधवार शाम सुभाषनगर गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी खीमाराम सुथार ने उनका साफा पहनाकर व शॉॅल ओढ़ाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शारदा ने संगठन के कार्यों, गतिविधियों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुथार ने बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभ दिलाने के लिए कार्य व प्रचार प्रसार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सुपुर्द किए जाएंगे तथा समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन भी किया जाएगा। जिला मंत्री मदनसिंह राजमथाई ने राज्य सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने व जरुरत पडऩे पर सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्र की संगठनात्क स्थिति से अवगत करवाते हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, अर्जुनराम ओड, पेमाराम सुथार, इन्द्रलाल, तेजाराम, जसवंत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
09 Jul 2021 12:48 pm
Also Read
View All