जैसलमेर

निर्माण में नहीं मिली गुणवत्ता,लगाई फटकार

पोकरण क्षेत्र के जोराराम की ढाणी तक चल रहे एक किमी डामर सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं होने की शिकायत पर सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया तथा ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।
2 min read
Feb 21, 2019
jaisalmer
निर्माण में नहीं मिली गुणवत्ता,लगाई फटकार

जैसलमेर /मदासर (पोकरण). क्षेत्र के जोराराम की ढाणी तक चल रहे एक किमी डामर सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं होने की शिकायत पर सहायक अभियंता ने निरीक्षण किया तथा ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। गौरतलब है कि जोराराम की ढाणी तक एक किमी डामर सडक़ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कार्य में गुणवत्ता नहीं होने पर मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से शिकायत की गई थी। जिस पर बुधवार को सहायक अभियंता अणदाराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण राजाराम, शिवनारायण, सहीराम, श्रवणराम, लालूराम के साथ सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सडक़ निर्माण कार्य में ग्रेवल की कमी है तथा उसकी पूरे दबाव के साथ रोलर से कुटाई भी नहीं की गई है। जिससे ग्रेवल व कंकरीट बिखर रही है। इसके अलावा यहां निर्माण किए गए पुलिए भी बिखर रहे है। जिस पर सहायक अभियंता ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ करने, डामर के नीचे एक फीट ग्रेवल भरने, कंकरीट का मापदण्ड सही रखने और पुलियो का पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए।

किसानों को राहत दिलाई जाए
जैसलमेर. जिला किसान संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन, प्रदेश व केंद्र सरकार से आंधी -तूफान को प्राकृतिक आपदा में सम्मिलित कर आहत किसान को राहत प्रदान करने की मांग की है। समिति के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार ने बताया कि जिले में गत 18 फरवरी को तेज आंधी चलने से पचास फीसदी जीरे की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं मौसमी हवा व वर्षा के कारण रबी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। जैसलमेर जिला रेतीले भू-भाग में होने से यहां तेज गति से आंधी चलती है। इसे लेकर जिला किसान संघर्ष समिति ने पहाड़ी क्षेत्र के तर्ज पर रेतीले क्षेत्र को भी विशेष पैकेज दिलाने की मांग की है। जिला किसान संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन, प्रदेश व केंद्र सरकार से आंधी -तूफान को प्राकृतिक आपदा में सम्मिलित कर आहत किसान को राहत प्रदान करने की मांग की है।

Updated on:
21 Feb 2019 07:52 pm
Published on:
21 Feb 2019 07:52 pm