जैसलमेर

विद्यालय की नहीं चारदीवारी, पशुओं का रहता है डेरा

लाठी क्षेत्र के लोहटा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2 min read
Apr 05, 2026

लाठी क्षेत्र के लोहटा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्षों पूर्व लोहटा गांव में प्राथमिक स्तर का विद्यालय स्थापित किया गया था, लेकिन पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से इस विद्यालय पर प्रतिवर्ष लाखों रुपए भी खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। चारदीवारी के अभाव में बेसहारा पशुओं का विद्यालय परिसर में जमावड़ा रहता है।

जिससे यहां गंदगी फैल रही है। साथ ही यहां लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। नियमों के अनुसार विद्यालयों में चारदीवारी होना अनिवार्य है। यही नहीं चारदीवारी के अभाव में समाजकंटक भी यहां आसानी से प्रवेश कर जाते है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है और चारदीवारी का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।

विद्यार्थियों को होती है परेशानी

चारदीवारी के अभाव में विद्यालय में प्रवेश करने वाले पशुओं को विद्यार्थियों को ही बार-बार उठकर बाहर भगाना पड़ता है। जिससे किसी पशु की ओर से विद्यार्थी को चोटिल करने का खतरा बना रहता है। साथ ही विद्यालय के सामान, उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की भी आशंका बनी हुई है। इसी प्रकार बाहरी व्यक्ति के प्रवेश से विद्यार्थियों को खतरा हो सकता है। साथ ही शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा चारदीवारी के अभाव में लोगों के लिए आम रास्ता भी बना हुआ है। इस संबंध में संस्थाप्रधान भंवरलाल ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व विद्यालय की चारदीवारी स्वीकृत हुई थी, लेकिन अभी तक बनाई नहीं गई है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

करवा दिया है अवगत

राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहटा में चारदीवारी के निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

- सुशीला, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी, सांकड़ा

गांवों में सभाओं का आयोजन, संगठन बढ़ाओ व लोकतंत्र बचाओ का संदेश

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संगठन बढ़ाओ व लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंडल स्तरीय सभाओं का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के बांधेवा, फलसूंड व भीखोड़ाई गांवों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरदीन फकीर की अध्यक्षता में सभाएं आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस मजबूत नहीं हो सकती। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Published on:
05 Apr 2026 08:25 pm
Also Read
View All