जैसलमेर

दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, खारिया में सेना के दस्ते ने जिंदा बम डिफ्यूज किया

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खारिया गांव क्षेत्र में सेना के दस्ते ने एक जीवित बम को डिफ्यूज किया।

less than 1 minute read
Nov 10, 2024
jsm news bomb

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अवस्थित खारिया गांव क्षेत्र में सेना के दस्ते ने एक जीवित बम को डिफ्यूज किया। डिफ्यूज किए जाने के दौरान बम में जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनी गई। जानकारी के अनुसार सेना की कोणार्क कोर के बम निरोधक दस्ते ने इस बम को डिफ्यूज किया है। इस बम की जानकारी गत 23 अक्टूबर को ग्रामीणों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को दी थी। उन्होंने बताया कि एक चरवाहे को सुनसान इलाके में बमनुमा वस्तु नजर आई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि यह जीवित बम है और उसके बारे में बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। सेना के दस्ते ने मिट्टी के बीच बम को रख कर उसे सुरक्षित रखा गया और बम को तारों के साथ जोड़ कर उसे रिमोट के माध्यम से ब्लास्ट कर दिया।

Published on:
10 Nov 2024 10:39 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर