जैसलमेर

सूरज की चकाचौंध ने किया परेशान, हर कोई पसीने से तरबतर

जैसलमेर में गर्मी का सितम मार्च महीने के पहले सप्ताह के साथ ही पूरी शिद्दत से महसूस किया जाने लगा है। रविवार को भी सूरज की चकाचौंध ने हर किसी को परेशान कर दिया। दोपहर के समय सडक़ पर निकले लोग पसीने से भीगे नजर आए।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

जैसलमेर में गर्मी का सितम मार्च महीने के पहले सप्ताह के साथ ही पूरी शिद्दत से महसूस किया जाने लगा है। रविवार को भी सूरज की चकाचौंध ने हर किसी को परेशान कर दिया। दोपहर के समय सडक़ पर निकले लोग पसीने से भीगे नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस तरह से दिन का पारा अभी से 40 डिग्री के स्तर के बिलकुल पास पहुंच गया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार जैसलमेर जिला भीषण गर्मी की चपेट में आने वाला है। साथ ही दिन में भी हीटवेव के दिनों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। इसकी बानगी अभी से दिखनी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि चालू मार्च माह में ही अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तेज गर्मी के चलते रविवार को छुट्टी का दिन होने से दोपहर में आम मार्गों व बाजारों में काफी सूनापन नजर आया।

Published on:
08 Mar 2026 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर