जैसलमेर

तनाश्रम में सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि, भगवानसिंह का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को जैसलमेर के स्थानीय कार्यालय तनाश्रम में सर्व समाज की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

less than 1 minute read
Jun 08, 2025

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को जैसलमेर के स्थानीय कार्यालय तनाश्रम में सर्व समाज की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रारंभ में संघ के संभाग प्रमुख गणपत सिंह अवाय ने भगवान सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलित किया।पूर्व राजघराने के चैतन्यराज सिंह ने कहा कि वे सबके थे, उनके लिए कोई पराया नहीं था। भगवान सिंह का व्यक्तित्व श्रेष्ठ रहा इसलिए ही हमारे लिए अनुकरणीय हैं। मुझे कई बार उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति हैं। रिटायर्ड कॉलेज प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण नागौरी ने कहा कि कुछ व्यक्ति युग काल से परे होते हैं जिनका जीवन और उनका आचरण प्रेरक होता है। भगवान सिंह जी का जीवन श्रेष्ठ था, उन्होंने देश भर में संस्कृति, सभ्यता और संस्कार निर्माण के कार्य को खूब आगे बढ़ाया।

पूर्व विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान सिंह का जीवन इतना संयमित और अनुशासनपूर्ण था, जिनसे वे प्रभावित हुए। उनकी अपने संगठन के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायण जीवन हमारे लिए प्रेरणा का कार्य करता रहेगा। निवर्तमान सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने कहा कि कई बार उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जब भी यहां आते थे, वे उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए आया करता था। उनका निधन सर्व समाज के लिए क्षति है। पूर्व विधायक डॉ जालम सिंह ने रोलसाहबसर के जीवन संस्मरणों को साझा किया और कहा कि वे उनके मार्गदर्शक थे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हींगड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक व मातृशक्ति के साथ सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अंत में 2 मिनट का मौन धारण रखा गया।

Published on:
08 Jun 2025 09:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर