जैसलमेर

Jaislamer- मजदूरों ने जिम्मेदारों के साथ किया यह व्यवहार तो मिली इतनी राषि

विरोध के बाद जमा हुआ 21 दिन का भुगतान, 35 दिन का अब भी बकाया- भुगतान समय पर नहीं मिलने प र मनरेगा श्रमिकों ने विरोध दर्ज करवाया
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 11:45 PM IST
Jaislamer patrika
crime news

विरोध के बाद जमा हुआ 21 दिन का भुगतान, 35 दिन का अब भी बकाया
- भुगतान समय पर नहीं मिलने प र मनरेगा श्रमिकों ने जताया रोष्ज्ञ
मोहनगढ़. ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा में करवाए गए कार्यों का समय पर भुगतान नहीं मिलने पर नरेगा श्रमिकों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के समक्ष विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में पिछले आठ हफ्तों से मनरेगा के तहत स्वीकृत हमीरनाडा, लाडों का टोबा, मेघवाल नाडी, हियाग नाडी, नाथ की नाडी में मजदूरी कर रहे है, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लडखड़़ा गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम मुख्यालय पर बकाया भुगतान के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन पूरा भुगतान फिर भी नहीं मिला। श्रमिकों ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने के बाद तीन हफ्तों (21) दिन की मजदूरी दी गई, लेकिन अभी भी 35 दिन की मजदूरी बकाया है। समय पर मजदूरी नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने बताया कि वे बकाया मजदूरी के लिए बैंक खाते खंगालने के लिए बैंकों तो राशि जमा नहीं होने पर ग्राम पंचायत के चक्कर लगा रहे है। जिससे उनका समय व्यर्थ खर्च होने के साथ उनकी दिहाड़ी मजदूरी भी मारी जा रही है। उन्होंने सरपंच से समय पर भुगतान करवाने की मांग की है।
हमारे हाथ में नहीं भुगतान
मजदूरों का भुगतान हमारे हाथ में नहीं है। यह पंचायत समिति से स्वीकृति जारी होने के बाद खातों में जमा होता है। एक पखवाड़े का मस्टरोल पंचायत समिति जैसलमेर कार्यालय भेजा जाता है, वहीं से भुगतान की स्वीकृति जारी होने के बाद राशि श्रमिक के खाते में जमा होती है। भुगतान स्वीकृति के बाद शेष राशि भी खातों में राशि जमा हो जाएगी।
- दोस्तअली सरपंच ग्राम पंचायत, मोहनगढ़

Published on: