-57वीं स्थापना दिवस परेड पहली बार दिल्ली से बाहर जैसलमेर में... -केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बांग्लादेश के बॉर्डर गाड्र्स के प्रमुख भी रहेंगे मौजूद
-57वीं स्थापना दिवस परेड पहली बार दिल्ली से बाहर जैसलमेर में...
-केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बांग्लादेश के बॉर्डर गाड्र्स के प्रमुख भी रहेंगे मौजूद
जैसलमेर. सीमा सुरक्षा बल के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 5 दिसंबर को जैसलमेर में आयोजनीय परेड को लेकर भारतीय सीमाओं की पहली पंक्ति माने जाने वाले बल ने स्वयं को पूरी तरह से झोंक रखा है। इससे पहले 3 दिसंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल भी होगी। ये दोनों आयोजन जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में होंगे। सीसुब के इतिहास में पहली बार राइजिंग डे परेड दिल्ली से बाहर होने जा रही है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मु य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। शाह 4 दिसंबर को जैसलमेर दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ बांग्लादेश बॉर्डर गाड्र्स के प्रमुख एमडी शफीनुल इस्लाम सपत्नीक मेहमान के तौर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीसुब भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर में यह आयोजन कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत, कुशलता और क्षमताओं का एक तरह से प्रदर्शन करेगा। यही कारण है कि बल के तमाम उच्चाधिकारी और कार्मिक गत एक माह से इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उनका जोर जैसलमेर के आमजन तथा विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं को परेड दिखाने पर है ताकि वे सीमा सुरक्षा बल के कार्यों से भली भांति परिचित हो सकें और उनमें देशप्रेम की भावना का संचार हो। अमित शाह लेंगे परेड की सलामी
एडीजी जामवाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के इस आयोजन के लिए अपना वक्त निकाला है। वे 4 दिस बर को तनोटराय मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां से रोहिताश बॉर्डर पोस्ट पर जवानों से मिलने का कार्यक्रम है। 5 तारीख को अमित शाह पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली परेड की सलामी लेंगे। यहां उनके सामने बल अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन करेगी। इसमें महिला प्रहरियों की भी पूर्ण भागीदारी होगी। उन्होंने जैसलमेर के अभिभावकों व संस्था प्रधानों से आह्वान किया कि वे 3 तारीख को फुल डे्रस रिहर्सल के अवसर पर बच्चों को अवश्य पूनम स्टेडियम तक लाने की व्यवस्था करें ताकि वे इत्मीनान से यह कार्यक्रम देख सकें। पत्रकार वार्ता के अवसर पर सीसुब के राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक पंकज गूमर, उपमहानिरीक्षक सामान्य शाखा मधुकर, डीआइजी जैसलमेर नॉर्थ अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।