जैसलमेर

पोकरण में तीन संक्रमितों के बाद मचा है हड़कंंप

- गली को किया सील, पुलिस तैनात- 62 जनों के लिए नमूने

2 min read
Jul 20, 2020
पोकरण में तीन संक्रमितों के बाद मचा है हड़कंंप

पोकरण. कस्बे में एक साथ एक ही परिवार के तीन कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन व पुलिस के साथ चिकित्सा विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। गौरतलब है कि गत पांच अप्रेल को पोकरण में पहला कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद अप्रेल माह में कुल 35 कोरोना संक्रमित पाए गए। मई माह में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला तथा जून माह में दिल्ली से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जुलाई माह आधा बीतने के बाद रविवार शाम आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें एक 53 वर्षीय व्यक्ति तथा उसकी एक पुत्री व एक भतीजी, जो दोनों 19-19 वर्ष की है। ये तीनों कुछ दिन पूर्व ही बैंगलोर से पोकरण आए थे। तीन दिन पूर्व उनके सैम्पल लिए गए। ेरविवार शाम की रिपोर्ट में वे कोरोना संक्रमित पाए गए।
गली को किया सील
कोरोना संक्रमित का परिवार अस्पताल के पीछे वार्ड संख्या नौ जोधनगर में निवास करता है। रविवार रात कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, थानाधिकारी सुरेन्द्रकुमार प्रजापति, स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.बाबूलाल गर्ग, डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, दिनेशकुमार छीपा उनके घर पहुंचे। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर कस्बे के रामदेवरा रोड पर बनाए गए कोविड कैयर सैंटर में उन्हें भर्ती किया गया। पुलिस की ओर से इस गली को दोनों तरफ से सील कर दिया गया तथा आवाजाही बंद कर दी गई।
62 जनों के लिए सैम्पल
स्थानीय राजकीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.बाबूलाल गर्ग ने बताया कि डॉ.कामिनी गुप्ता, डॉ.अरुणकुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनेशकुमार छीपा, दिनेश विश्रोई खेतोलाई, महेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह छायण, भूपेन्द्र वर्मा, नेमीचंद की एक टीम गठित की गई है। टीम की ओर से सोमवार को कस्बे में सर्वे व स्क्रीनिंग कर 62 जनों के नमूूने लिए गए और जांच के लिए बाड़मेर भिजवाए गए है।

Published on:
20 Jul 2020 10:08 pm
Also Read
View All