जैसलमेर

ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरा तफरी, रातभर बंद रही बिजली

- भवानीप्रोल क्षेत्र में रातभर बंद रही बिजली

less than 1 minute read
Jul 19, 2020
ट्रांसफार्मर में लगी आग से मची अफरा तफरी, रातभर बंद रही बिजली

पोकरण. कस्बे के भवानीप्रोल में लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात बारिश के दौरान अचानक लगी आग से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। करीब 15 मिनट बाद सूचना मिलने पर डिस्कॉम की ओर से विद्युत आपूर्ति बंद की गई। गनीमत रही कि इस दौरान चहल पहल नहीं होने और किसी व्यक्ति के चपेट में नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार रात कस्बे में बारिश का दौर चल रहा था। इस दौरान भवानीप्रोल में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारियां उठने लगी और आग लग गई। विद्युत आपूर्ति चालू होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग की लपटें उठने लगी और तेज आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट होने लगा। चिंगारियां उठने व तेज आवाज के कारण आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। यहां बैठे दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। करीब 15 मिनट बाद सूचना मिलने पर डिस्कॉम की ओर से तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इस दौरान कोई व्यक्ति व पशु ट्रांसफार्मर की चपेट में नहीं आया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पूरी रात बंद रही बिजली
ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण भवानीप्रोल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रात में रुक-रुककर बूंदाबांदी होने और अंधेरे के कारण ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। जिसके कारण पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शनिवार को सुबह डिस्कॉम कार्मिक मौके पर पहुंचे तथा तीन घंटे की मशक्कत कर ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी को दूर किया और विद्युत आपूर्ति सुचारु की। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Published on:
19 Jul 2020 08:29 pm
Also Read
View All