जैसलमेर

Video Jaisalmer News- इन महिलाओं ने उठाया गलत कदम दोनों की हुई मौत, इसके बाद हुआ यह बडा…

मोहनगढ में कीटनाशक पीकर, तो सांकडा में फांसी का फंदा लगाकर महिलाओं ने लगाया मौत को गले
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2017, 1:03 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले में दो विवाहित महिलाओं की ओर से उठाए गए एक गलत कदम ने उनके जीवन को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। हुआ यह कि दोनों ने घरेलु कलह के चलते यह बडा कदम उठाया। पुलिस के अनुसार जिले के सांकडा व मोहनगढ में यह दुःखद घटनाए हुई है। जानकारी के अनुसार एक महिला ने कीटनाशक पीकर और सांकडा गांव में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मोहनगढ में विवाहित महिला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के विरूद्व दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

घरेलू कहासुनी में पीया कीटनाशक

नहरी क्षेत्र में कीटनाशक पीने की घटनाओं में फिर इजाफा होने लगा है। यहां बुधवार दोपहर घरेलू कहासुनी में एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे मोहनगढ़ अस्पताल लाए। यहां सीएचसी प्रभारी डॉ. के.आर. पंवार ने बताया कि सुरजनराम (25) पुत्र पूंजाराम भील निवासी 19 रेहरूण्ड वितरिका के कीटनाशक पीने से तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उसके पेट से कीटनाशक निकाल उपचार किया गया।

पीहर पक्ष ने दर्ज कराया मामला
मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में बुधवार शाम को कीटनाशक पीने से विवाहिता की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस सहायक उपनिरीक्षक मगाराम सोलंकी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। वे मृतका का शव अपने कब्जे में लेकर मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां शव गृह में शव रखा गया। गुरूवार दोपहर पीहर पक्ष के पहुंचने पर मृतका के पिता राज कुमार ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। नाचना वृत्ताधिकारी केपी सिंह की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सुपुर्द किया गया।
मोहनगढ़ पुलिस के अनुसार अंगूरी देवी पत्नी समरजीत सिंह ओड (27) निवासी 8 एमजीडी ने बुधवार शाम घरेलू कहासुनी में कीटनाशक पी लिया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतका की शादी को अभी छ: साल ही हुए है। ऐसे में पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच नाचना वृत्ताधिकारी केपी सिंह कर रहे हैं। इससे पूर्व पीहर पक्ष के मोहनगढ़ पहुंचने के बाद मृतका का मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम किया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
सांकड़ा क्षेत्र के सनावड़ा गांव में बुधवार की रात्रि में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सनावड़ा निवासी मधुकंवर (30) पत्नी मालमसिंह ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई पूनमनगर निवासी भूरसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी ***** की शादी 2004 में मालमसिंह के साथ हुई थी। वह गत एक वर्ष से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसके कारण उसने बुधवार की रात्रि में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

Published on: