जैसलमेर

jaisalmer: चोरों ने घर में घुस परिवार को बंद किया, लाखों के गहने लूटे

कस्बे के हनुमानपुरा वार्ड-6 में तड़के चोरों ने घर में घुसकर परिवारजनों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी और अन्य सामान खंगालकर करीब 6-7 तोला सोना व 4 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह पड़ोसियों की मदद से परिवार बाहर निकला, वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
2 min read
Sep 06, 2026
crime news pokaran jaisalmer
पोकरण. तोड़ी गई रसोई की खिड़की। पत्रिका

पोकरण . कस्बे के वार्ड संख्या - 6 हनुमानपुरा में रविवार को तड़के चोरों ने एक घर में घुसकर परिवारजनों को कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद अन्य कमरों में सैंध लगाकर सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। हनुमानपुरा निवासी मूलचंद रंगा पुत्र आईवंश रंगा ने बताया कि वे परिवार के साथ शनिवार की रात सो रहे थे। रविवार को तड़के करीब 3-4 बजे बाद चोरों ने रसोई की खिड़की में लगे लोहे के सरिये तोड़े और घर में घुसे। चोरों ने घर में सो रहे सभी परिवारजनों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद एक कैमरे, मृत्यु में घुसकर अलमारी, सूटकेस, पलंग सहित पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरों ने करीब 6-7 तोला सोने व करीब 4 किलो चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर भाग गए। सुबह होने पर पड़ौसियों से दरवाजे खुलवाकर परिवारजन बाहर आए। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल पालीवाल पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आमजन में भय का माहौल हो गया।

फलसूण्ड में एसपी की सीएलजी बैठक, नशामुक्त क्षेत्र बनाने पर जोर

फलसूण्ड. क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फलसूण्ड थाना परिसर में सीएलजी बैठक हुई। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रारंभ में पुलिस जवानों ने एसपी अभिषेक शिवहरे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। अभिषेक शिवहरे ने आगामी रामदेवरा मेले की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाना और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर नकेल कसना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। एसपी ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशे की खरीद-बिक्री या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर बिना झिझक सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक के बाद एसपी अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान थानाधिकारी महादेव गोदारा सहित पुलिस स्टॉफ, सीएलजी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिनिधियों ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Updated on:
06 Sept 2026 09:00 pm
Published on:
06 Sept 2026 09:00 pm