जैसलमेर

JAISALMER NEWS- इनकी लापरवाही से पशुओं के लिए काल की देवी बनी यह जमीन

केबल बिछाने के लिए खोदी जमीन में गिर रहे पशु
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2018, 7:04 PM IST
Jaisalmer patrika
patrika

जैसलमेर.मोहनगढ़ क्षेत्र में इन दिनों दूर संचार कम्पनियों के लिए नई केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। केबल बिछाने के लिए जगह-जगह पर जमीन में जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जमीन में केबल के बिछाने के बावजूद इन खोदी गई खाई को वापिस रेत से भरा नहीं जा रहा है। ऐसे में खाई में मूक पशु गिरकर घायल हो रहे है। आए दिन पशुओं के गिरने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। यही स्थिति काणोद गांव की बनी हुई है। जहां पर खुदाई के बाद वापिस खाई को रेत नहीं भरा गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में काणोद के निवासी सुरेन्द्र सिंह रावलोत, भगता राम गर्ग, राजेन्द्र सिंह, अजय सिंह, दौलत सिंह आदि ने बताया कि इन दिनों ग्राम पंचायतों को ब्रोडबेण्ड इंटरनेट सेवा से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते काणोद के पास केबल बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से खाई खोदने का कार्य चल रहा है। यहां बने गड्ढ़े में मूक पशु गिर कर चोटिल हो रहे हैं।

Published on: