जैसलमेर

Jaisalmer- अक्सर अंधेरे में डूब जाता है सरहदी जिले का यह बड़ा गांव, जानिए क्या है कारण?

तकनीकी सहायकों की कमी से हो रही है परेशानीआए दिन लडखड़़ा जाती है विद्युत आपूर्ति व्यवस्था
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2017, 7:26 PM IST
Jaisalmer patrika
नाचना में स्थित डिस्कॉम कार्यालय।

जैसलमेर(नाचना). जिले के बड़े गांवों में सुमार नाचना गांव में तकनीकी जिम्मेदारों की कमी यहां मिल रही सुविधाओं से लोगों को वंचित कर रही है। हालात यह है कि स्वीकृति से कम पदों पर नियुक्ति होने से यह कस्बा व यहां के बड़े गांव अक्शर अंधेरे में डूब जाते है। जिसका खामियाजा यहां आपातकालीन सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम उपखण्ड नाचना में तकनीकी सहायकों के रिक्त पदों के चलते आए दिन बिजली व्यवस्था लडखड़़ा जाती है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि पंचायत समिति जैसलमेर की 15 ग्राम पंचायतों को शामिल कर डिस्कॉम में नाचना उपखण्ड बनाया गया है। यह क्षेत्र करीब 150 किमी में फैला हुआ है। क्षेत्र के नाचना, भारेवाला, जालूवाला, मदासर, आसकंद्रा, दिधु, अजासर, छायण प्रथम, छायण द्वितीय, सादा, नोख, चांदसर में 33 केवी जीएसएस स्थित है। जिससे आसपास क्षेत्र के गांवों व नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है।
एक-चौथाई कार्मिक
क्षेत्र के प्रत्येक जीएसएस पर चार तकनीकी सहायकों की आवश्यकता है, लेकिन क्षेत्र में जीएसएस पर एक ही तकनीकी सहायक कार्यरत है। लम्बी दूरी तक लगी विद्युत लाइनों के रख रखाव, सार संभाल तथा खराबी आने पर उनकी मरम्मत करना एक कर्मचारी के लिए मुश्किल भरा कार्य है। ऐसे में कई बार विद्युत व्यवस्था लडखड़़ा जाती है, जो कई दिनों तक सुचारु नहीं हो पाती है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।

IMAGE CREDIT: patrika

58 में से 24 पद पड़े हैं रिक्त
उपखण्ड क्षेत्र में डिस्कॉम की ओर से तकनीकी सहायकों के 58 पद स्वीकृत किए गए है। जबकि यहां मात्र 34 तकनीकी सहायक कार्यरत है तथा 24 पद रिक्त पड़े हैं। इससे डिस्कॉम की विद्युत लाइनों का समय पर संधारण नहीं हो पा रहा है तथा आए दिन विद्युत व्यवस्था लडखड़़ा जाती है। इसके बावजूद डिस्कॉम की ओर से यहां तकनीकी सहायकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां देने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यह है स्थिति
पद स्वीकृत पद कार्यरत रिक्त
सहायक अभियंता 1 1 0
कनिष्ठ अभियंता 3 3 0
सहायक राजस्व अधिकारी 1 1 0
उपभोक्ता लिपिक 1 0 1
लेजर कीपर 3 1 2
डाटा एंट्री ऑपरेटर 1 0 1
रोकड़पाल 1 0 1
स्टोर कीपर 1 1 0
तकनीकी सहायक 58 34 24

Published on: