जैसलमेर

JAISALMER NEWS- रामदेवरा मेले के दौरान बेहतर सुविधा के लिए पुलिस अधिकारियों और जनता ने दिए यह महत्पूर्ण सुझाव

श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुरक्षा एवं सेवाएं-यादव
2 min read
Jaisalmer Patrika
Patrika news

सीएलजी की बैठक आयोजित
रामदेवरा. स्थानीय गणेश मंदिर सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की अध्यक्षता में शनिवार को जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक संपर्क समूह सीएलजी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामदेवरा मेले को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दो माह बाद मेला आयोजित होगा। जिसमें लाखों श्रद्धालु रामदेवरा आएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों व व्यापारियों का दायित्व है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिले तथा उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने गांव में प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति पर नजर रखने, संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने मेले के दौरान ग्राम पंचायत की ओर से दिए जाने वाले पार्किंग ठेकेदार की ओर से सही व्यवस्था करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने की बात कही। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक नानकसिंह, गादीपति राव भोमसिंह तंवर, थानाधिकारी देवीसिंह, बाबा रामदेव समाधि समिति के समंदरसिंह, रावतसिंह, अभयसिंह, भंवरसिंह, कमल छंगाणी, भोमसिंह, आसूसिंह, देवीसिंह, मोतीलाल पुरोहित, राजाराम गुंसाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: Patrika

लाठी. स्थानीय पुलिस थाने शनिवार की शाम जनसहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिला पुलिस अधीक्षक यादव ने क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने, क्षेत्र में संदिग्ध, व्यक्ति पर नजर रखने, किसी भी गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा पुलिस के साथ मेल-जोल बनाए रखने, सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों से दूर रहने, किसी भी तरह की अफवाहे नहीं फैलाने, ऐसी अफवाहों की पुष्टि पुलिस से करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।बैठक में लाठी, चांधन सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। थानाधिकारी राजूराम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMAGE CREDIT: Patrika
Updated on:
17 Jun 2018 06:45 pm
Published on:
17 Jun 2018 07:18 pm