जैसलमेर

हजारों गुजराती श्रद्धालु पहुंचे रामदेवरा, आस्था का जीवंत स्वरूप आया नजर

गुजरात के विभिन्न शहरों हजारों की संख्या रामदेवरा आए श्रद्धालुओं से गुरुवार को सड़कों पर भारी रेलम पेल देखने को मिली।

less than 1 minute read
Jan 08, 2026

गुजरात के विभिन्न शहरों हजारों की संख्या रामदेवरा आए श्रद्धालुओं से गुरुवार को सड़कों पर भारी रेलम पेल देखने को मिली। जयकारों से रुणिचा नगरी गूंज उठी। नाचना चौराहा से मंदिर की तरफ आने वाली सड़क पर गुजराती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। हजारों श्रद्धालुओं के आगमन से रामदेवरा गुरुवार को गुलजार नजर आई। जानकारी के अनुसार पिपली धाम मंदिर के संत भक्त राज वासुदेव महाराज गुरुवार को रामदेवरा पहुंचे।

इस अवसर पर रुणिचा नगरी के मुख्य सड़क मार्ग पर पांव रखने की भी जगह देखने को नहीं मिली। उपस्थित गुजराती भक्तों की ओर से गुरु महाराज का पूजन कर विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की सडक पर ही लंबी कतार लगी दिखाई दी। देश में खुशहाली की कामना को लेकर वासुदेव महाराज, सद्गुरु बलदेव दास महाराज के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने नाचना रोड से पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव समाधि स्थल पर पहुंचे।

जिसमें अपने साथ लाई ध्वजा बाबा की समाधि पर चढाकर सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। गुरु महाराज के लिए विशेष रूप से रथ मंगवाया गया। उन्होंने पत्नी संग यात्रा पूरी की। 1 घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति लगी। गुरु महाराज की झलक देखने के लिए पुरुष व महिला श्रद्धालु भक्तों का ताँता लगा रहा।

Updated on:
08 Jan 2026 08:42 pm
Published on:
08 Jan 2026 08:41 pm
Also Read
View All
राजस्थान की खड़ीन-बेरियों में छिपा है जल संकट का असली समाधान, पालीवाल ब्राह्मणों की तकनीक से लहलहाती हैं फसलें और बुझती है प्यास

जैसलमेर में 6-8 मार्च को चादर महोत्सव, मोहन भागवत करेंगे शुभारंभ, 7 मार्च को 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं का सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

Jaisalmer Holi 2026: सोनार दुर्ग में जब गूंजता है ‘बादशाही बरकरार’, आखिर एक ब्राह्मण को क्यों बनाया जाता है ‘बादशाह’?

चंग थे कभी होली की शान..नहीं रहे अब कद्रदान: कारीगरों के हाथ थमे, सीमित समूहों व मोहल्लों में ही सिमटा

होली मनाने घर आना था…दुबई में रुके आशीष: मिसाइल हमलों के बाद बंद है एयरस्पेस – परिवारजन निरंतर सम्पर्क में

अगली खबर