जैसलमेर

व्यापार संघ ने गोशालाओं में भेंट 2.75 लाख रुपये का पशु आहार व गुड़

हाळी अमावस्या पर सरहदी जिले में लगाए परिंडे

2 min read
Apr 30, 2022
व्यापार संघ ने गोशालाओं में भेंट 2.75 लाख रुपये का पशु आहार व गुड़

जैसलमेर. हाळी अमावस्या के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष उदयसिंह भाटी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जिलाध्यक्ष उदय सिंह भाटी के निर्देशानुसार अनुसार प्रत्येक मंडल पर सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इस तपती दोपहरी में प्यासे बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाने आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष उदयसिंह ने बताया कि हमारा मोर्चा आमजन के साथ-साथ बेजुबान जानवर और पक्षियों के लिए अपना फर्ज निभा रहा है। मोर्चे के सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी पालना कर शहर के कई क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में और अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। भणियाणा मंडल अध्यक्ष राधेश्यामसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आईनाथ मंदिर, थानूसिंह भोमियाजी का थान, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल रातडिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पाबूजी का मंदिर साकडिय़ा, उनके साथ में मंडल महामंत्री किशन सारण, मंत्री राणगिरी गोस्वामी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य मनोहर देवासी, खेताराम देवासी, मदन देवासी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री कुलदीप सिंह जोधा के नेतृत्व में सैणी माता मंदिर फलसूंड में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। सांकड़ा मंडल अध्यक्ष मालम सिंह केरालिया व उनकी टीम की ओर से सांकड़ा चौक केरालियां में परिंडे लगाए गए। फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष सवाईदान सांगड़ व उनकी टीम की ओर से फतेहगढ़ सांगड़ में परिंदे लगाए। इसी कड़ी मे साकड़ा मंडल अध्यक्ष हनुमानसिंह राठौड़, आइटी प्रमुख गजेंद्र सोलंकी , जिला उपाध्यक्ष श्रवण पुनिया, वीरेंद्रसिंह हमीरा, जिला मंत्री आशीष रतनु, सांगसिंह छायण, दीपक गहलोत, सोशल मीडिया सह प्रभारी चंद्रवीर घारू, पोकरण नगर अध्यक्ष अनिल रंगा, सवाईसिंह झलारिया, मनोहरसिंह लखा, देवीलाल रामदेवरा, बागसिंह सिहड़ार, श्रीचंद्रनाथ जोगी, चतरसिंह रामदेवरा, थानाराम लाला, पृथ्वीसिंह जैमला आदि ने अपने.अपने क्षेत्र में परिंडे लगाएं।

जैसलमेर. खाद्य व्यापार संघ की ओर से प्रथम कोविड लॉकडाउन से गोमाता के लिए शुरू की गई सहरानीय पहल एक दुकान एक पशु आहार बैग का लगातार करवा बढ़ रहा है। गौसेवा संघ के माध्यम से शहरी व्यापारी, आसपास गांवो के व्यापारी व जैसलमेर के प्रवासी व्यापारी जो सूरत, अहमदाबाद, मुम्बई, कोलकाता आदि बाहर रह रहे महानगरों में व्यापार करने वाले व्यापारी भी गो सेवा में सहयोग कर रहे हैं। पिछले दो साल से गोभक्त व्यापारियों की पहल से शहर के आसपास विभिन्न गोशालाओं में करीब दो से तीन लाख रुपये का पशु आहार हर महीने भिजवाया जाता हैं। शनिवार को हाळी अमावस्या पर कन्हैया गौशाला, भादरियाराय गोशाला, रामनगर गोशाला जैसलमेर, तुलसी गोशाला मूलसागर, करणी गोशाला बड़ोडा गांव, बरमसर गोशाला, डेलासर गोशाला, मेघा गोशाला, भाकरानी गोशाला, काथोड़ी गोशाला आदि में 2.75 लाख रुपए का पशु आहार व गुड़ भेंट किया। इस दौरान सभी गोशालाओं के संस्थापको ने गोसेवा व्यापार संघ जैसलमेर का आभार जताया।

Published on:
30 Apr 2022 09:20 pm
Also Read
View All