जैसलमेर

व्यवस्था अब नहीं तो कब? देखें तस्वीरें…

दीपपर्व की रौनक अब बाजारों में उतर चुकी है। जैसलमेर के प्रत्येक बाजार में भीड़ उमडऱही है।ऐसे समय में गांधी चौक से कचहरी मार्ग, जिंदानी चौकी, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी पथ और गुलासतला तक के मुख्य व्यावसायिक इलाकों में यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आते।
less than 1 minute read
Nov 05, 2018
jaisalmer
व्यवस्था अब नहीं तो कब? देखें तस्वीरें...

जैसलमेर.दीपपर्व की रौनक अब बाजारों में उतर चुकी है। जैसलमेर के प्रत्येक बाजार में भीड़ उमडऱही है।ऐसे समय में गांधी चौक से कचहरी मार्ग, जिंदानी चौकी, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी पथ और गुलासतला तक के मुख्य व्यावसायिक इलाकों में यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आते। पहले से संकरे मुख्य बाजार दुकानदारों की ओर से सडक़ पर सामान फैला कर रखने, बेतरतीब ढंग से दुपहिया वाहन खड़े करने और दुपहिया सहित ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लोडिंग वाहनों की निर्बाध आवाजाही से लोगों खासकर खरीदारी के लिए निकलने वाली महिलाओं, वृद्धों को बेजा असुविधाओं का सामना करना पडऱहा है। सदर बाजार और जिन्दानी चौकी मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है, जबकि इस त्योहारी सीजन में गांधी चौक से गोपा चौक तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाने की जरूरत है।

Published on:
05 Nov 2018 11:51 am