जैसलमेर

किसानों को बीज उत्पादन व फसल क्षेत्र प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

किसानों को बीज उत्पादन व फसल क्षेत्र प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

less than 1 minute read
Sep 29, 2021
किसानों को बीज उत्पादन व फसल क्षेत्र प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

जैसलमेर. काजरी के क्षेत्र अनुसंधान संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति उप योजना के तहत किसानों को बीज उत्पादन एवं फसल क्षेत्र प्रबंधन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कोटड़ी गांव के 40 किसानों ने भाग लिया। काजरी प्रक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. एम पाटीदार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने एवं संतुलित खाद एवं उर्वरको का प्रयोग आदि के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी और डॉ. दिलीप कुमार डांगी ने किसानों को बीज की उन्नत किस्म अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्सहित किया। प्रशिक्षण में किसानों को बीज उत्पादन एवं प्रबंधन के बारे में काजरी के वैज्ञानिक डॉ. आरके काकाणी, डॉ. अनिल पाटीदार, डॉ. अर्चना सान्याल, डॉ. सरन्या ने किसानों को बीज उपचार एवं संकर बीज उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर के वैज्ञानिक राजवीर चौधरी व चारू शर्मा ने बीज उत्पादन एवं प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण में संस्थान के तकनीकी अधिकारी रोशनलाल मीना व सुमित कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Published on:
29 Sept 2021 11:44 am
Also Read
View All