जैसलमेर

विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संभागियों को दिए प्रमाण पत्र

विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संभागियों को दिए प्रमाण पत्र

2 min read
Apr 30, 2022
विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, संभागियों को दिए प्रमाण पत्र

जैसलमेर. जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान ;डायटद्ध में चल रही तीन दिवसीय विज्ञान संचार पर प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। समापन के मौके पर प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के दौरान संभागियों को विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों के बारे में विशेष वक्ताओं ने जानकारी प्रदान की और उन्हें विज्ञान संचार की कला के बारे में प्रशिक्षित किया। समापन समारोह से पहले आयोजित तकनीक सत्र में जिला आईईसी समन्वय उमेश आचार्य ने कोविड. 19 टीकाकरण और जागरुकता विषय पर बात की। उन्होंने जैसलमेर में कोरोना से बचाव को लेकर किए गए प्रयासों की चर्चा की और आंकड़ों के माध्यम से संभागियों को इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संभागियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बहुत समझदारी और सुरक्षित तरीके से हमें इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रयोग करना होगा। इस दौरान सभी संभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
डेली साइंस न्यूज एंड फीचर्स फॉर डिजिटल एंड प्रिंट वर्जन ऑफ वैज्ञानिक दृष्टिकोण फॉर प्रमोटिंग साइंस लिट्रेसी नामक विषय पर आयोजित इस मिशन के संयोजक तरुण कुमार जैन ने बताया कि कार्यशाला राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागए भारत सरकार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत प्रयास किया जा रहा है कि देश भर में अधिक से अधिक विज्ञान संचारक तैयार किए जा सकें ताकि सरल और सहज भाषा में देश के नागरिकों को विज्ञान की उपयोगी एवं प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध हो सके। कार्यशाला का संचालन बृजेश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान कार्यशाला के आयोजन सचिव और डायट के उप प्राचार्य महेश कुमार बिस्सा, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक नटवर जोशी, नेपालसिंह हमीरा और डाइट के शिक्षक, शोधार्थी और कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले संभागी मौजूद रहे।

Published on:
30 Apr 2022 09:39 pm
Also Read
View All