जैसलमेर

तीसरी मंजिल से गिरने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

-बिजली के तारों से टकराने के बाद जमीन पर गिरी महिला

less than 1 minute read
Jun 29, 2021
तीसरी मंजिल से गिरने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

जैसलमेर. जैसलमेर के कुम्हार पाड़ा में बीती रात्रि अपने घर की तीसरी मंजिल से गिर कर वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई। महिला तीसरी मंजिल से गिरने पर पहले बिजली के तारों पर झुली और फिर नीचे खड़ी गाड़ी से टकराते हुए जमीन पर गिर गई। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग जाग गए और बाहर का दृश्य देखकर हर कोई कांप गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ी देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में हीरा देवी (65) पत्नी हरिशंकर बोरावट की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस बल पहुंचा मौके पर
महिला रात करीब तीन बजे गिरी। बताया जाता है कि छत पर सोने के दौरान हीरा देवी रात को उठने के दौरान नीचे गिर गई हो। महिला के दो पुत्र उसके साथ रहते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, वृताधिकारी श्यामसुंदर सिंह, शहर कोतवाल बलवंतराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार महिला के तारों पर गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गया और धमाका हुआ। फिर वह नीचे खड़े वाहन पर गिरी। जिस पर खून के निशान बन गए। शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Published on:
29 Jun 2021 07:55 pm
Also Read
View All