जैसलमेर

मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Apr 21, 2019
jaisalmer
मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर/पोकरण. पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गत एक वर्ष पूर्व कैलाशराम सुथार की ओर से अपनी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने पर मामला दर्ज करवाया गया था, जिसके आरोपी फरार चल रहे थे। गत दिनों नाचना पुलिस की ओर से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पोकरण में कैलाशराम की मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात कबूल की। पुलिस ने न्यायालय के प्रोडक्शन वारंट पर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी दिधु निवासी हरीश उर्फ रामकुमार पुत्र शिवाराम वाल्मिकी व जोधपुर जिलांतर्गत मतोड़ा थानाक्षेत्र के कपूरिया निवासी जीतू पुत्र प्रेमाराम वाल्मीकि को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए।

फंदा लगाकर खुदकुशी की
जैसलमेर. जैसलमेर मुख्यालय के समीपस्थ थईयात गांव में एक व्यक्ति के खुदकुशी कर लिए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार हजाराराम भील ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

Published on:
21 Apr 2019 08:14 pm