जैसलमेर

बांकलसर के विद्यालय में दो हेण्ड पम्प, दोनों ही खराब

प्रषासन नहीं दे रहा है, गर्मियों में हो सकती है परेषानी:-

less than 1 minute read
Apr 01, 2021
बांकलसर के विद्यालय में दो हेण्ड पम्प, दोनों ही खराब

मोहनगढ पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत बांकलसर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में दो हेण्ड पम्प खुदवाए गए। जो पिछले काफी समय से खराब पड़ रहे है। इसे दुरूस्त करवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रषासन को अवगत करवाया गया। उसके बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। इन दिनों नहर बंदी चल रही है। भीषण गर्मी का दौर भी शुरू हो गया है। जिसके चलते विद्यालय में पानी की समस्या बढ़ सकती है। इस संबंध में ग्रामीण धाकल पुरी, नीम्ब सिंह, प्रताप सिंह, जीवण सिंह, सुल्तान सिंह, कमल सिंह राजपुरोहित आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत बांकलसर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रषासन द्वारा काफी समय पहले दो हेण्ड पम्प खुदवाए गए थे। जिससे विद्यालय में पानी की समस्या से निजात मिल गई थी। अब ये हेण्ड पम्प पिछले काफी समय से खराब चल पड़े है। इसे दुरूस्त करवाने के लिए संबंधित विभाग व जिला प्रषासन को कई बार अवगत करवाया गया। उसके बावजूद अभी तक इन हेण्ड पम्प को दुरूस्त नहीं करवाया गया है। हेण्ड पम्प पूरी तरह से बिखरने लगे है। समय रहते हेण्ड पम्प को दुरूस्त नहीं करवाया जाता है तो विद्यालय में पेयजल संकट गहरा सकता है। ग्रामीणों ने विद्यालय के दोनों हेण्ड को दुरूस्त करवाने के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है।

Published on:
01 Apr 2021 09:11 am
Also Read
View All