जैसलमेर

अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार

अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Mar 31, 2021
अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार
अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार

नोख. पुलिस ने मंगलवार शाम अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन, एक हिटाची मशीन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपखंड अधिकारी की ओर से उपतहसील कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से बीकमपुर रोड पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किया। जिस पर नायब तहसीलदार अवैध खनन की जांच करने बीकमपुर रोड पर गए, तो यहां अवैध खनन चल रहा था। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रशासन व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी व हिटाची मशीन जब्त की तथा अवैध खनन करते युवक मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। अवैध खनन करते दो मशीनें जब्त, एक गिरफ्तार

Updated on:
31 Mar 2021 09:21 pm
Published on:
31 Mar 2021 09:21 pm