जैसलमेर

मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज

मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 6:02 PM IST
मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज
मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर दो अलग-अलग मामले हुए दर्ज

पोकरण. क्षेत्र के थाट जाने वाले मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रक चालक व श्रमिक के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार फतेहगढ़ तहसील के सांगड़ थानांतर्गत भोपा निवासी नरपतसिंह पुत्र गुमानसिंह ने गुरुवार को रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह भाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुनीम के रूप में कार्य करता है। कंपनी का पोकरण बाईपास से थाट जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को सुबह आठ बजे थाट निवासी मनहरअली उर्फ बाबू पुत्र अकबरखां व चार अन्य लोग एक बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए तथा ट्रक चालक दामोदरा निवासी ओमसिंह के साथ लाठियों से मारपीट की और गले में पहना आधा तोला सोने का फूल छीन लिया। श्रमिक बिहारीराम पुत्र देवचंद व मंजीराम पुत्र भंवराराम मेघवाल के साथ भी मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
भुगतान को लेकर किया अभद्र व्यवहार व अपमानित
पुलिस के अनुसार जयपुर जिलांतर्गत फुलेरा खेड़ी के चक्की वाले की ढाणी निवासी राहुल पुत्र रामनारायण वर्मा ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह महेन्द्रा कंपनी लवां में कार्य करता है। उससे भगवानसिंह ने काम ले रखा है। उसने बताया कि भगवानसिंह के साथ 9-10 श्रमिक व उनकी टीम कार्य करती है। जिसका आधे से अधिक भुगतान दे दिया गया है और 16 हजार रुपए बाकि है, जो कंपनी से अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। भगवानसिंह ने देवीसिंह व पांच अन्य लोगों को कार सहित उसके पास भेजा। उन्होंने आकर भगवानसिंह के भुगतान की बात कही और अभद्र व्यवहार किया। साथ ही भुगतान की बात कही। जब अभी भुगतान नहीं होने का बोला, तो जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on: