
जैसलमेर. आगामी 7 जुलाई को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्हें संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की जयपुर यात्रा के संबंध में जैसलमेर जिला प्रभारी बनाए गए जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जैसलमेर जिले से दो हजार लाभार्थी जयपुर पहुंचेंगे। स्थानीय भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राठौड़ ने बताया कि लाभार्थियों को जयपुर भिजवाने का प्रबंध प्रशासन के स्तर पर किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका सहयोगी और मार्गदर्शक की रहेगी। प्रेस वार्ता के मौके पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष् जुगलकिषोर व्यास और भाजपा के प्रदेष पदाधिकारी धुरेंद्र मेघवाल भी मौजूद थे। राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री जयपुर में करीब सवा दो लाख लोगों की सभा लेंगे।ये लोग केंद्र की तीन और राज्य सरकार की नौ कल्याणकारी योजनाओं यथा उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, भामाषाह, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना आदि के लाभार्थी होंगे। सभा के दौरान ही प्रधानमंत्री चुनिंदा लोगों से योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी भी लेंगे। उन्होंने कहा कि देष में यह ऐतिहासिक मौका है, जब प्रधानमंत्री सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। राजस्थान की धरती पर यह सभा होगी, यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
प्रदेश अध्यक्ष से जुड़े सवाल को टाला
जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के भावी प्रदेश अध्यक्ष् ा के संबंध में किए गए सवाल को टाल दिया। जब उनसे पूछा गया कि, क्या वे इस पद के लिए गजेंद्रसिंह शेखावत का समर्थन करते हैं या उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाता है तो इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी... इन पर उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के बहुत छोटे कार्यकर्ता हैं। प्रदेश अध्यक्ष का मसला उच्च स्तर का है।पार्टी जिसे भी यह जिम्मेदारी सौंपेगी, राजस्थान के 85 लाख कार्यकर्ता उसके साथ होंगे।