
मंत्री शेखावत ने कहा, 30 जून तक कराओ पेयजल परियोजना का कार्य
जैसलमेर . केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित कर जिले का चहुंमुखी विकास करने की जरूरत हैै। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को केन्द्र की संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनेटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की भी हिदायत दी। केन्द्रीय मंत्री शेखावत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहें थे।
डाबला में जल निकासी की व्यवस्था कराएं
जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने नेशनल हाई-वे बाडमेर पर स्थित डाबला गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने को कहा, वहीं सौभाग्य योजना में सभी घरों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए कार्य तीव्र गति से कराने की बात कही।जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बैठक में अधिकारियों को केन्द्र सरकार की योजनाओं में समय पर उपलब्धि अर्जित करने की बात कही।