जैसलमेर

वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन

वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 9:04 AM IST
वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन
वैक्सीनेशन शिविर का हुआ आयोजन

पोकरण. ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन शिविरों का आयोजन कर 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीन लगाई जा रही है। इसी के अंतर्गत क्षेत्र के सुभाषनगर गांव में बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा टीम की ओर से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पंजीयन कर टीका लगाया गया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार ने ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया। इसी प्रकार क्षेत्र के झलारिया गांव के रायपालों की ढाणी में भी बुधवार को शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता यारू रायपाल ने बताया कि शिविर में 110 जनों के टीकाकरण किया गया। एएनएम परमेश्वरीदेवी कटारिया व सीएचओ रामदेव पंवार ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


पोकरण. क्षेत्र के पदमपुरा गांव में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को आउटरिच का आयोजन किया गया। उजाला क्लिनिक के हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार ने नवविवाहित बालिका व किशोर के साथ सामाजिक दायित्व संवाद किया। नवविवाहित किशोरियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में बताया गया। स्वच्छ माहवारी, महिला के गर्भवती होने पर होने वाली परेशानियों, सावधानियों के बारे में प्रसव के दौरान सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली सहायता व प्रसव से पूर्व एवं बाद में रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

Published on: