जैसलमेर

वैक्सीनेशन शिविरों का हुआ आयोजन

वैक्सीनेशन शिविरों का हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Jun 29, 2021
वैक्सीनेशन शिविरों का हुआ आयोजन

पोकरण. कजोई ग्राम पंचायत के जैतपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम सुमनदेवी ने बताया कि शिविर में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के 48 जनों तथा 45 वर्ष से अधिक सात लोगों के टीकाकरण किया गया। इस मौके पर बीएलओ रामूदान, जितेन्द्र जालानी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हवा, लाडूखां, सामाजिक कार्यकर्ता चिमाराम मेघवाल, मलिकखां, सालमखां, तगाराम, कमुराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
पोकरण (आंचलिक). ग्राम पंचायत सुभाषनगर के मसूरिया स्थित मदरसा सिब्तगुल इरफान फैज सैय्यद शाह मर्दान सोढ़ाणियों की ढाणी में सोमवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। एएनएम रीना, चिकित्साकर्मी सदीकखां की ओर से यहां आए 110 ग्रामीणों के टीकाकरण किया गया। बीएलओ हरीश डोयल व सामाजिक कार्यकर्ता पीरेखां ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी और वैक्सीनेशन करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर इशाक जंज, बरकतखां, सद्दाम जंज सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

शिविरों का किया निरीक्षण
पोकरण. ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में आयोजित वैक्सीनेशन शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सोमवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलसूण्ड, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांधेवा, रातडिय़ा, स्वामीजी की ढाणी, लोंगासर में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सांकड़ा ब्लॉक को चार हजार डोज मिली थी, जो सोमवार को पूरी लगा दी गई है। पिरामल स्वास्थ्य के अशोक पालीवाल ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जनजागरण किया तथा सरकार की गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया।

Published on:
29 Jun 2021 08:03 pm
Also Read
View All