जैसलमेर

गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का हुआ टीकाकरण

-मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन

less than 1 minute read
Oct 29, 2021
गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का हुआ टीकाकरण


जैसलमेर. जिले में गुरुवार को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की ओर से निर्धारित स्थानों मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू ने बताया कि जिले भर में एएनएम, आशाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे ) के अवसर पर निर्धारित स्थलों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच व परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण कर लाभान्वित किया गया। डॉ. साहू ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व सुपरवाइजरी स्टॉफ की ओर से जिले में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) पर आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में कोरोना टीकाकरण से वंचित लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाकर लाभान्वित किया गया।

Updated on:
29 Oct 2021 12:10 pm
Published on:
29 Oct 2021 12:09 pm
Also Read
View All