जैसलमेर

उपराष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा व अन्य आपदाओं में सैन्य बलों की भूमिका को सराहा

-सुरक्षा प्रहरियों के साथ बिताया समय-वार म्यूजियम का भी अवलोकन किया

less than 1 minute read
Sep 28, 2021
उपराष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा व अन्य आपदाओं में सैन्य बलों की भूमिका को सराहा

जैसलमेर. दो दिन की जैसलमेर यात्रा पर आए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार शाम करीब चार बजे वायुसेना के विशेष विमान से जोधपुर के लिए रवाना हो गए। यहां से राज्यपाल कलराज मिश्र और प्रदेश के ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी उनके साथ गए हैं। अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर विदाई दी। इससे पहले सोमवार सुबह उपराष्ट्रपति सैन्य स्टेशन पहुंचे और वहां वार यूजियम का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनकी पत्नी ऊषा नायडू भी उनके साथ थीं। राज्यपाल व डॉ. कल्ला एवं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी वार म्यूजियम का भ्रमण किया। सैन्य स्टेशन पर उपराष्ट्रपति ने देश पर शहीद सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मेजर जनरल एएस गहलोत ने उपराष्ट्रपति को आवश्यक जानकारियां दी। वहां से नायडू जोधपुर मार्ग स्थित सीमा सुरक्षा बल की 191 बटालियन के मु यालय पहुंचे। जहां आइजी पंकज गूमर तथा डीआजी एके सिंह आदि ने उनकी अगवानी की। उपराष्ट्रपति ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा तथा अन्य आपदाओं में सैन्य बलों की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने सूचना और साइबर क्षेत्र में भी सेनाओं के अपना वर्चस्व स्थापित करने की जररूत पर बल दिया। नायडू ने सीमा सुरक्षा बल की बटालियन के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया, इस दौरान सशस्त्र बलों में महिलाओं के शामिल होने को बेहतर संकेत बताया। सीसुब परिसर की यात्रा के बाद सर्किट हाउस लौटे नायडू ने भाजपा तथा सीमाजन कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी की। दोपहर का भोजन करने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति यात्रा के अगले चरण में जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

Published on:
28 Sept 2021 06:30 pm
Also Read
View All