जैसलमेर

Video: राजस्थान के शहीदों के परिवारों का करेंगे सम्मान

शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी का श्रद्धांजलि समारोह आज

less than 1 minute read
Sep 28, 2020
Video: राजस्थान के शहीदों के परिवारों का करेंगे सम्मान

मोहनगढ भारत माता के सपूत मोहनगढ निवासी अमर शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी के प्रथम शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार 28 सितम्बर 20 को पुलिस थाने के सामने स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी रविवार को तैयारियां पूरी कर ली गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार व राजस्थान सरकार के स्थानीय मंत्रियों, क्षेत्रीय विधायकों, पूर्व विधायकों के अलावा जिले के प्रषासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। रविवार को अमर शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी स्मृति संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सोमवार को आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी के प्रथम शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में राजस्थान के लगभग 17 से अधिक शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचने वाले सभी अतिथियों, पूर्व सैनिकों व ग्रामीणों से कोविड 19 के नियमों की पूर्णतया पालना करने की अपील भी की गई। संस्थान द्वारा भी कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

Published on:
28 Sept 2020 11:01 am
Also Read
View All