जैसलमेर

Video: मोहनगढ में आए चार नए कोरोना पाॅजिटिव

फिर भी बाजार में दुकानों पर उमड़ रही है भीड़:-

less than 1 minute read
Apr 28, 2021
Video: मोहनगढ में आए चार नए कोरोना पाॅजिटिव


मोहनगढ कस्बे में कोरोना मरीजों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को चार नए कोरोना पाॅजिटिव आए। उसके बावजूद ग्रामवासी इस समस्या को समझने को तैयार नहीं है। कस्बे के बाजार में सुबह के समय दुकानों के खुलते ही ग्रामीण खरीददारी को उमड़ पड़ते है। मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानों व किराणा की दूकानों पर ग्रामीणों की भीड़ देखने कोे मिल रही है। शारीरिक दूरी बनाएं रखने की पाबंदियों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। दुकानदार भी कोरोना गाइडलाईन की पालना नहीं कर रहे है। दिन में भी कई दुकानदार चोरी छुप्पे दुकान खोलकर सामान देते हुए नजर आ रहे है। मगर उनके खिलाफ कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है। बाजार में लगने वाली भीड़, गली मोहल्लों में घूमने वाले लोगों पर कोई लगाम कसने वाला नजर नहीं आ रहा है। कोरोना संक्रमित आराम से बाजार व गली मोहल्लों में घूमते हुए नजर आ रहे है। उन पर भी कार्यवाही करने वाला कोई नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। पुलिस की गष्त भी विभिन्न मोहल्लों में नजर नहीं आ रही है। बाजार में पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। पुलिस द्वारा सभी को कोरोना गाइडलाइ्रन की पालना करने की चेतावनी भी दी जाती है। जिसे ग्रामीणों व दुकानदारों द्वारा दर किनार कर दिया जाता है। पुलिस की सख्ताई नहीं होने के चलते ग्रामीणों व दुकानदारों के होंसले बुलंद होते जा रहे है। जिसकी वजह से कस्बे में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वाहनों को बाजार में लाने पर पुलिस को वाहन जब्त करने का आदेष दिया गया है। फिर भी बाजार में वाहनों की भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार में जहां तहंा खड़े वाहनों की वजह से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

Published on:
28 Apr 2021 09:19 pm
Also Read
View All