जैसलमेर

Video: योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं – मंत्री

योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं - मंत्री
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2022, 7:40 PM IST
Video: योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं - मंत्री
Video: योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं - मंत्री

नोख. केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शालेह मोहम्मद ने शनिवार को नोख सहित मदासर व चिन्नू गांवों का दौरा कर जनसमस्याऐं सुनी । दोपहर बाद राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर प्रतिभासिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी शुभमंगला, उपखंड अधिकारी राजेश विश्नोई, वृताधिकारी कैलाश विश्नोई, पूर्व उपप्रधान भंवरलाल विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई शुरू की । इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबध है । राज्य सरकार विधुत उपभोक्ताओं के लिए राहत दे रही है । खासकर कम उपभोग के उपभोक्ताओं व किसानों के लिए विशेष राहत प्रदान कर रही है । उन्होंने कहा कि नोख में जल जीवन मिशन के तहत जल्द ही हर घर नल कनेक्शन दिया जाएगा । उन्होंने कहा केंद्र सरकार व जलशक्ति मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्यों में केंद्र सरकार 90% हिस्सा दे रही है और मरुस्थल में ऐसा नहीं हो रहा है । जिससे सांसद व केबिनेट मंत्री के क्षेत्र में लोगों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है । उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार विभिन्न योजनाओं में लोगों को लाभान्वित कर रही है । उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने का आह्वान किया । इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विधुत, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग की जिस पर मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर ग्रामीणों ने सोलर पार्क के कार्योँ में स्थानीय लोगों की अनदेखी की शिकायत की जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिलाने के निर्देश दिए । इससे पहले मंत्री ने चिन्नू व मदासर गांवों में अभाव अभियो सुने ।

Published on: