शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी को दी श्रद्धांजलिवीरांगनाओं व गौरव सैनानियों का किया सम्मान
मोहनगढ़ . जम्मू कष्मीर के रामबन जिले के बटोट में 28 सितम्बर 2019 को त्रिषक्ति अभियान में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर शहीद हुए नायक राजेन्द्र सिंह भाटी सेना मेडल की द्वितीय बरसी पर कस्बे के शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के शुभारम्भ से पहले युवाओं द्वारा मोटरसाईकिल पर तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली गई। जो शहीद स्मारक से शुरू हो कर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए वापस शहीद स्मारक पहुंची। उसके उपरांत श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे अतिथियों द्वारा शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी की तष्वीर के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पुलिस के जवानों द्वारा शहीद को सलामी दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में अतिथि के रूप में वीरांगना सुआ कंवर पत्नी शहीद नखत सिंह भाटी, भूरेन्द्र सिंह पुत्र शहीद नायक राजेन्द्र सिंह भाटी,जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, जिला परिषद् सदस्य अंजना मेघवाल, भाजपा के विधायक रह चुके सांग सिंह भाटी, पंचायत समिति मोहनगढ़ की प्रधान कृष्णा चैधरी, पंचायत समिति जैसलमेर की प्रधान रसाल कंवर, पंचायत समिति सम के प्रधान तन सिंह सोढ़ा, राजस्थान कर बोर्ड अजमेर के सदस्य रह चुके जेठा राम लोहिया, एसबीआई बैंक मैनेजर एमके बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा षिक्षाविद् राणा राम सुथार द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं शहीद राजेन्द्र सिंह भाटी की जीवनी पर विद्यालय मंदिर के प्रधानाचार्य हुकम सिंह सोलंकी द्वारा प्रकाष डाला गया। राष्ट्रपति पदक प्राप्त बाबू खां सनावड़ा द्वारा शहीद की जीवनी पर ओजस्वी काव्य पाठ किया गया।