जैसलमेर

विकास राजपुरोहित बने एबीवीपी के नगरमंत्री

-एबीवीपी की नगर कार्यकारणी की घोषणा
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2021, 7:42 AM IST
विकास राजपुरोहित बने एबीवीपी के नगरमंत्री
विकास राजपुरोहित बने एबीवीपी के नगरमंत्री


जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जैसलमेर नगर बैठक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मे बाड़मेर-जैसलमेर विभाग संयोजक शंभुसिंह सोढ़ा के प्रवास में आयोजित किया गया। एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मधुरम व्यास ने बताया कि बैठक मे विद्यार्थी परिषद् के इतिहास विकास, सैद्धांतिक,कार्यपद्धति, व सक्षम इकाई जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विभाग संयोजक शंभुसिंह सोढ़ा ने परिषद् के आयाम कार्यो पर चर्चा करते हुए कहा की प्रत्येक छात्र का अधिकार है कि वह अपने व्यक्तित्व का विकास कर बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए सरकार के सभी शैक्षणिक संसाधनों का उपभोग करे। विद्यार्थी परिषद् में नेताओं को नहीं महापुरुषों को आदर्श माना जाता है। विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता परिसरों में विभिन्न मुद्दों पर लोकतांत्रिक पद्धति से आंदोलन कर अपनी समस्याओं को उचित मंच अथवा स्थान तक पहुंचाते हैं। बैठक के समापन मे इस सत्र की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमे विकास राजपुरोहित को नगर मंत्री, निहाल पुरोहित, जसवंत कुमार, भावेश दैया को सहमंत्री, मुकेश कुमार को सोशल मीडिया प्रमुख, मुल्तानाराम को कार्यालय प्रमुखए अक्षय को विद्यालय संयोजक, फरहान को छात्रावास संयोजक, पवन कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा की गई । बैठक में बाड़मेर-जैसलमेर विभाग संयोजक शंभूसिंह छतागरए प्रांत कार्यकारणी सदस्य नेपालसिंह, जिला समिति सदस्य आदित्य आचार्य, जसवंतसिंह तेजमालता, छात्र संघ उपाध्यक्ष जयेश छंगानी, प्रिंस चौहान, चिराग खत्री, मनीष आचार्य, चतुरसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Published on: