जैसलमेर

अमृतम् जलम् : गारियों में भरी रेत, संकल्प के साथ उठे हाथ…बही श्रम की बूंदें

राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत परंपरागत पेयजल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आमजन को जागरुक करने को लेकर अमृतम् जलम् अभियान चलाया जा रहा है।

2 min read
May 10, 2026
photo patrika

पोकरण. राजस्थान पत्रिका की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अमतम् जलम् अभियान के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के ओढ़ानिया गांव स्थित नयड़ी नाडी पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दो घंटे तक श्रमदान कर तालाब व पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत परंपरागत पेयजल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आमजन को जागरुक करने को लेकर अमृतम् जलम् अभियान चलाया जा रहा है।

सूखते जलस्रोत बचाने को एकजुट हुए ग्रामीण

अभियान के तहत क्षेत्र के ओढ़ानिया गांव स्थित नयड़ी नाडी में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह नाडी पारंपरिक जलस्त्रोत हुआ करती थी। बारिश के दौरान जमा पानी से आसपास स्थित ढाणियों के लोग अपनी प्यास बुझाते थे। वर्षों से संरक्षण नहीं होने के कारण पायतन में अथाह रेत जमा हो रही है। इसी को लेकर ग्राम पंचायत ओढ़ानिया की ओर से इसे विकसित कर संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत रविवार को सुबह 8 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर जुटे। ग्राम पंचायत के प्रशासक गजेन्द्र रतनू ने तगारी में रेत भरकर श्रमदान की शुरुआत की। इसके बाद करीब दो घंटे तक ग्रामीणों की ओर से यहां श्रमदान किया गया और रेत को तालाब की पाल पर डाला गया। जिससे तालाब का सौंदर्य खिल उठा।

पत्रिका के अभियान बन रहे प्रेरणा स्त्रोत

सरपंच रतनू ने कहा कि पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत अमृतम् जलम्, हरयाळो राजस्थान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन अभियानों से आमजन को प्रेरणा मिल रही है और तालाबों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इन अभियानों से आमजन को प्रेरित होकर कार्य करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य करने की बात कही। ग्रामीण प्रेम कुमार ने पत्रिका के अभियानों व कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका समाचारों के साथ ही सामाजिक सरोकारों के भी कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी निशा वैष्णव, दिनेशदान, कमलकिशोर, हमीद खां, वासुदेव, किशोरकुमार, सदीकखां, खान मोहम्मद, अनिल, अल्ला बक्श, खेताराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। राजस्थान पत्रिका के अमृतम जलम अभियान की सार्थकता बताते हुए सभी आगतुंको को दीपक सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
10 May 2026 08:40 pm
Also Read
View All