जैसलमेर

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस गांव में हाई वोल्टेज से ग्रामीणों में घबराहट, हुआ इतना अधिक नुकसान

तेज वॉल्टेज से हुई विद्युत आपूर्ति, जले उपकरण

2 min read
Patrika news

जैसलमेर. सांकड़ा क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में शनिवार को तेज वॉल्टेज के साथ हुई विद्युत आपूर्ति के कारण घरों में लगे उपकरण जलकर खराब हो गए। गौरतलब है कि भैंसड़ा गांव में शनिवार को अचानक तेज वॉल्टेज के साथ घरों व दुकानों में विद्युत आपूर्ति हुई। जिससे कई घरों व दुकानों में लगे टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखे, ट्यूबलाइट सहित अन्य विद्युत उपकरण जलकर खराब हो गए।
यहां हुआ ज्यादा नुकसान
भैंसड़ा निवासी अमृतलाल पुरोहित के घर में तेज वॉल्टेज के साथ हुई विद्युत आपूर्ति के कारण अचानक आग लग गई। जिससे विद्युत केबल सहित फ्रीज, टीवी, टीवी सहित अन्य सामान जल गया तथा खासा नुकसान हुआ। सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य आईदानसिंह भाटी, सरपंच केवलराम, उपसरपंच देवीसिंह मौके पर पहुंचे तथा मुआयना किया।

काणोद में विद्युतापूर्ति व्यवस्था लडखड़़ाई
मोहनगढ़. मोहनगढ से लगभग 22 किमी दूर जैसलमेर रोड़ पर स्थित काणोद में इन दिनों की बिजली की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बिजली की घण्टों अघोषित कटौती की लेकर उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे है। बिजली की कटौती को लेकर उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे है। इस संबंध में काणोद निवासी सुरेन्द्र सिंह रावलोत, भगता राम गर्ग, लडु सिंह, अर्जुन सिंह, सांवला राम, चन्द्रपाल सिंह, देवी सिंह, दषरथ सिंह आदि ने बताया कि काणोद में पिछले छ: दिनों से रात्रि के समय लगभग 11 बजे के करीब बिजली गुल हो जाती है। अगले दिन साढ़े सात बजे के करीब बहाल हो पाती है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों के हाल बेहाल हो रहे है। यही स्थिति हड्डा, व बीरमा काणोद की भी है। काणोद, हड्डा व बीरमा काणोद के उपभोक्ता अघोषित बिजली की कटौती से बेहाल है।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- जैसलमेर और पोकरण में हुए यह खास कार्यक्रम

बढऩे लगा पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान
रामदेवरा. गांव में भीषण गर्मी के साथ-साथ पेयजल समस्या बढती जा रही है। गांव में गत कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ जाने पर ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। गांव की पुरानी आबादी व नई बस्ती में ग्रामीणों का बेहाल हो रहा है। इसके अलावा मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है तथा प्यास के चलते जंगलों में दम तोड़ रहे है।

ये भी पढ़ें

JAISALMER NEWS- शंकराचार्य स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती 15 को आएंगे जैसलमेर

Published on:
09 Apr 2018 09:35 pm
Also Read
View All