जैसलमेर

‘गो शिविर शुरू नहीं करने पर होगा आंदोलन’ जानिए पूरी खबर

- विश्व हिन्दू परिषद ने धरना और ज्ञापन दिया
2 min read
Feb 06, 2019
jaisalmer
'गो शिविर शुरू नहीं करने पर होगा आंदोलन' जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जिले में अकाल के कारण गोवंश पर आए संकट के निराकरण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर धरनार्थियों ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते गो शिविर शुरू नहीं करवाए तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल विभाग संयोजक लालूसिंह सोढा ने बताया कि इस वर्ष जैसलमेर में बरसात नहीं होने के कारण गोवंश पर भयंकर संकट आया हुआ है। सरकार एवं प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से गायों के चारे के लिए कोई व्यवस्था नहीं की तो जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। विहिप सरंक्षक मधुसूदन व्यास ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में बसे जिले को हर साल अकाल से सामना करना पड़ता है। जीवनयापन का एक मात्र माध्यम पशुपालन है। पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने बताया कि पिछली सरकार ने अकाल के दौरान शिविर प्रारम्भ कर राहत पहुंचाई जबकि वर्तमान सरकार इस गंभीर संकट के दौर में गोवंश और गोपालकों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। भाजपा के युवा नेता विक्रमसिंह नाचना ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार घोषणाओं में ही उलझ गई है तथा सीमावर्ती जैसलमेर क्षेत्र में आए इस भयंकर संकट काल की ओर ध्यान नहीं दे रही कर पा रही है। इस अवसर पर ताराचंद जोशी, पवन वैष्णव, रमन सोनी, शरद व्यास, सुशील व्यास, दीपसिंह दव, प्रेमसिंह, ओम सेवक, अनिल भार्गव, ओमप्रकाश, नरेंद्रसिंह बेरसियाला, मनोहरसिंह रामगढ़, सवाईसिंह देवड़ा, नरेश आचार्य, कमलसिंह मंडाई, अरुण पुरोहित, कृष्णपालसिंह, पूनमसिंह दुजासर, खीमसिंह खाभाए, भवानीसिंह, अजय व्यास, डूंगरसिंह, महेंद्रसिंह, नरेंद्र व्यास, मनोहरसिंह कुंडा, गोविंदसिंह जामड़ा, पहाड़सिंह व जयसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

एसआईक्यूई के तहत वीसी का हुआ आयोजन
मोहनगढ़. प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा एसआइक्यूइ के तहत मंगलवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में वीडियो कॉन्फे्रंसिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अंग्रेजी व गणित विषय के अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान सहायक निदेशक मोनिटरिंग अधिकारी प्रभु राम राठौड़ उपस्थित रहे। शिक्षकों को वीसी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई। सभी शिक्षकों ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत बांकलसर व 10 बीडी जवाहर नगर के शिक्षकों ने व राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत मोहनगढ़, नेहड़ाई के विद्यालयों के शिक्षकों ने वीसी भाग में लिया।

Published on:
06 Feb 2019 06:02 pm