जैसलमेर

रेलवे फाटकों पर बनाए गए अंडरब्रिज की दीवारें हो रही क्षतिग्रस्त,हादसे की आशंका

रामदेवरा. गांव में रेलवे विभाग की ओर से मानव रहित रेलवे फाटकों पर बनाए गए अंडरब्रिज की दीवारें देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है।
2 min read
Dec 28, 2018
jaisalmer
रेलवे फाटकों पर बनाए गए अंडरब्रिज की दीवारें हो रही क्षतिग्रस्त,हादसे की आशंका

रामदेवरा. गांव में रेलवे विभाग की ओर से मानव रहित रेलवे फाटकों पर बनाए गए अंडरब्रिज की दीवारें देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। रेलवे विभाग की ओर से गांव से जैसलमेर जाने वाले रेलवे ट्रेक के नीचे अंडरब्रिज का निर्माण करवाया गया है। गत लम्बे समय से मरम्मत व देखरेख नहीं होने के कारण अंडरब्रिज के नीचे की दीवार क्षतिग्रस्त हो रही है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है।

फ्लोरोसिस के नियंत्रण एवं रोकथाम के बताए उपाय
-मेल नर्स प्रथम व मेल नर्स द्वितीय को दिया प्रशिक्षण
जैसलमेर. राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य भवन स्थित सभागार में बुधवार को ब्लॉक जैसलमेर के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत मेल नर्स प्रथम एवं मेल नर्स द्वितीय को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एलबुनकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमडी सोनी और डॉ. सलीम जावेद ने प्रशिक्षण में उपस्थित संभागियों को फ्लोरोसिस की बीमारी एवं उसकी रोकथाम व उपचार के बारे में पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा एक पीपीएम से ज्यादा मात्रा में फ्लोराईड युक्त पानी एवं खाद्य पदार्थो का लगातार सेवन करने से फ्लोरोसिस बीमारी से ग्रसित हो जाते है, इसलिए संभागियों को अपने क्षेत्र में आमजन को फ्लोरोसिस बीमारी से बचाने के लिए बचाव के लिए जागरुक करने के निर्देश दिए।

जलापूर्ति बंद होने से हो रही परेशानी
फलसूण्ड. क्षेत्र के रावतपुरा गांव में गत लम्बे समय से जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों व मवेशी को पेयजल संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। रावतपुरा गांव में मानासर फांटा बूस्टिंग स्टेशन से जलापूर्ति की जाती है। गत लम्बे समय से जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है, तो मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से जलापूर्ति सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Published on:
28 Dec 2018 08:02 pm